हाथरस: गंगा धाम कॉलोनी में घर में चोरी करने वाले एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी किया हुआ सामान बरामद
गंगा धाम कॉलोनी में बंद घर में चोर ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक ने घटना के शीघ्र अनावरण हेतु टीमों का गठन किया था। उसी क्रम में सदर कोतवाली पुलिस ने गंगाधाम कॉलोनी घर में चोरी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। कब्जे से चोरी किया हुआ सामान बरामद है।