हाथरस: कोतवाली हाथरस गेट में समाधान दिवस का हुआ आयोजन, लोगों की सुनी गई समस्याएं
जनपद हाथरस की कोतवाली हाथरस गेट पर अक्टूबर माह के चौथे शनिवार 26 अक्टूबर को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कोतवाली हाथरस गेट पर लगे समाधान दिवस में सुनवाई के दौरान पुलिस प्रशासन के साथ राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही। कोतवाली हाथरस गेट पर लगे समाधान दिवस में दो शिकायत में प्राप्त हुई। प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।