हाथरस: गांव नगला भोजा में पारिवारिक क्लेश के चलते पिता-पुत्र में हुई कहासुनी, पिता ने पुत्र को 112 पुलिस से पकड़वाया
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के गांव नगला भोजा में आज दिन शनिवार को दोपहर के 4:30 बजे के करीब पारिवारिक क्लेश के चलते पिता पुत्र में जमकर कहासुनी हो गई! अचानक से हुए शोर को सुनकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई ! इसी क्रम में पिता ने तत्काल 112 पुलिस पीआरबी को सूचना देकर अपने पुत्र को पुलिस से पकड़वा दिया! पुलिस ने पुत्र के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई कर चालान कर दिया है