हाथरस: इगलास रोड पर दो बाइकों की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, जिला अस्पताल से हायर मेडिकल सेंटर किया गया रेफर
जनपद हाथरस की कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के इगलास रोड पर दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को घायल हालत में जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉक्टरों ने घायल हालत में युवक को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड से शनिवार की रात को हायर मेडिकल सेंटर के लिए रेफर कर दिया।