चैनपुर: चैनपुर की सफी नदी और डुमरी के बाबा टांगीनाथ धाम में छठ महापर्व पर उमड़ा आस्था का सैलाब
Chainpur, Gumla | Nov 15, 2026 चैनपुर अनुमंडल के चैनपुर स्थित सफी नदी छठ घाट और डुमरी प्रखंड के प्रसिद्ध धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थल बाबा टांगीनाथ धाम में लोक आस्था का महापर्व छठ श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। रविवार को छठ महापर्व के तीसरे दिन दोनों स्थानों पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। बड़ी संख्या में व्रती और श्रद्धालु छठ घाटों पर पहुंचे और भगवान सूर्य की उपासना में लीन नजर