किशनगंज 'शहीद असफाकउल्लाह खां स्टेडियम' में सिपाहियों के बुनियादी प्रशिक्षण की सफलपूर्णता के उपरांत दिनांक- 21 जून 2026 को दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पुलिस महानिरीक्षक, पूर्णिया क्षेत्र, पूर्णिया, जिला एवं सत्र न्यायाधीश, किशनगंज, जिलाधिकारी, किशनगंज, पुलिस अधीक्षक, किशनगंज अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, किशनगंज, पुलिस उपाधीक्षक (मु0)उपस्थित रहे। प्रशिक्षुओं ने उत्कृष्ट परेड का प्रदर्शन किया तथा उन्हें कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं राष्ट्रसेवा की शपथ दिलाई गई। प्रशिक्षण अवधि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को सम्मानित किया गया।