सतमेढ़ी-कोलभिट्टा पर कटाव का खतरा बढ़ा, ग्रामीणों ने लगाई बचाव कार्य की गुहार
बहादुरगंज प्रखंड क्षेत्र की नदियों में जलस्तर बढ़ने से कटाव की आशंका तेज हो गई है। सतमेढ़ी और कोलभिट्टा गांव के लोग नदी कटाव से चिंतित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते कटाव रोधी कार्य शुरू नहीं हुआ तो गांव और खेती की जमीन को भारी नुकसान हो सकता है। उन्होंने विभाग से शीघ्र बचाव कार्य शुरू करने की मांग की है।