KISHANGANJ निवर्तमान जिलाधिकारी श्री विशाल राज के स्थानांतरण होने के पश्चात उन्हें ससम्मान भावविह्वल विदाई दी गयी । इस अवसर पर जिलाधिकारी किशनगंज श्री नवीन कुमार , पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार एवं ज़िले व प्रखंड के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे । कार्यक्रम में अधिकारियों ने श्री राज के कुशल नेतृत्व , दक्ष प्रशासनिक प्रबंधन , उनकी सरल, सहज व्यबहार एवं मार्गदर्शन में ज़िले की हुए चौमुखी विकास पर विस्तार से प्रकाश डाला । पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिलाधिकारी महोदय की सहजता, सरलता, शालीनता और कार्य के प्रति पूर्ण निष्ठा हम सभी के लिए अनुकरणीय है । उन्होंने श्री राज के प्रोफेशनल एवं पर्सनल लाइफ की तारीफ करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए कामना किया। जिलाधिकारी किशनगंज श्री नवीन कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि उनकी यह कोशिश जरुर रहेगी कि सर् के द्वारा जो भी विकास के मापदंड निर्धारित किये गए है इसे शत-प्रतिशत प्राप्त किया जाएगा । निवर्तमान जिलाधिकारी विशाल राज ने किशनगंज जिलावासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ज़िले के सर्वांगीण विकास में यहाँ के लोगों द्वारा उन्हें काफी सहयोग मिला जिसे वे हमेशा अपनी स्मृति में सँजो कर रखेंगे।