जमुई: जमुई के छेद्लाही गांव में दबंग ने घर में घुसकर वृद्ध को पीटा, वृद्ध को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया
Jamui, Jamui | Jan 9, 2026 जमुई के गिद्धौर थाना क्षेत्र के छेदलाही गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक पड़ोसी ने शुक्रवार सुबह 4 बजे वृद्ध पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। वृद्ध को बचाने पहुंची उसकी बहू और भतीजे के साथ भी मारपीट की गई, जिसमें तीनों घायल हो गए।