बरियारपुर के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मलयपुर थाना की पुलिस को दी गई। उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मृतक युवक के शव की पहचान कर गुरुवार की रात 9:00 बजे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां डीएम के आदेश के बाद देर रात डॉक्टर द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई।