राशमि: राशमी: चामुण्डा माता मंदिर में गूंजे बजरंगबली के जयकारे, श्रद्धालु सुंदरकांड पाठ में झूमे
राशमी। कस्बे में स्थित चामुण्डा माता मंदिर प्रांगण में नवरात्रि के उपलक्ष्य में सोमवार रात रामायण मंडल द्वारा भव्य संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। देर रात तक चले इस धार्मिक आयोजन में पूरा मंदिर परिसर जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारों से गूंज उठा। रामायण मंडल के पंडित शंकरलाल जोशी ने विधि-विधान से मंत्रोच्चार के साथ रामायण का पूजन कर सुंदरकांड पा