कांके: जवाहर विद्या मंदिर में JVM एलुमनाई एसोसिएशन के कार्यालय का उद्घाटन
Kanke, Ranchi | Nov 9, 2026 जवाहर विद्या मंदिर में JVM एलुमनाई एसोसिएशन के कार्यालय का सोमवार दोपहर करीब एक बजे उद्घाटन किया गया। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य बीएन झा, प्रबंधन के सदस्य, शिक्षक और विभिन्न बैचों के पूर्व विद्यार्थी मौजूद रहे। इस दौरान जरूरतमंद विद्यार्थियों एवं संस्थाओं के लिए 101 पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया।