कलेक्टर श्रीमती तनुजा सलाम के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत सीईओ श्री उज्ज्वल पोरवाल के मार्गदर्शन में जिले की सभी 185 ग्राम पंचायतों में आवास एवं रोजगार दिवस का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में ग्रामीणों एवं आवास हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), वीबी-जी रामजी सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। पूर्ण आवास वाले हितग्राहियों को श्रीफल एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया तथा घर-आंगन में पौधारोपण कर “आवास से समृद्धि और हरियाली की ओर कदम” का संदेश दिया गया।
साथ ही रोजगार एवं आजीविका से जुड़ी योजनाओं की जानकारी देकर ग्रामीणों को उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।
#mmacdistrict_cg #chhattishgarh #प्रधानमंत्री_आवास_योजना #vbgramg
@chhattisgarhcmo @dpr.chhattisgarh