गांव-गांव स्वच्छता का संकल्प, स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता
कलेक्टर श्रीमती तनुजा सलाम के निर्देशानुसार जिले में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। ग्राम स्तर पर डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, कचरे का पृथक्करण एवं साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
- वॉल पेंटिंग के माध्यम से भी जिलेवासियों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
- स्वच्छता अभियान के तहत जिले की स्वच्छता दीदियों द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर नियमित साफ-सफाई कर जिले को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में योगदान दिया जा रहा है।
#mmacdistrict_cg #chhattishgarh #स्वच्छता_अभियान #स्वच्छता_ही_सेवा
@chhattisgarhcmo @dpr.chhattisgarh