कलेक्टर श्रीमती तनुजा सलाम के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत सीईओ श्री उज्ज्वल पोरवाल के मार्गदर्शन में जनपद पंचायत अंबागढ़ चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत केकटीटोला में स्वच्छता जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।
- अभियान के दौरान स्वच्छता रैली एवं स्वच्छता शपथ के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। ग्राम में कचरा डंपिंग स्थल की साफ-सफाई के साथ “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया।
- दुकानदारों एवं ग्रामीणों से कचरा इधर-उधर न फेंकने तथा स्वच्छता दीदियों को कचरा सौंपने की अपील की गई। ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता से स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ ग्राम का संदेश दिया गया।
#mmacdistrict_cg #chhattishgarh #स्वच्छता_अभियान
@chhattisgarhcmo @dpr.chhattisgarh