बिहपुर: दुर्गापूजा और चुनाव को लेकर शांति समिति की बैठक
बिहपुर थाना परिसर में गुरुवार को दुर्गापूजा, दशहरा और चुनाव को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में नवगछिया एसपी ने जनप्रतिनिधियों और आम लोगों के साथ चर्चा की। उन्होंने त्योहार और चुनाव के दौरान शांति व विधि-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। लोगों से सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने और पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।