हैदराबाद पुलिस ने चोरी के पांच मामलों में 25 वर्षीय पागा जया को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला ने ऑनलाइन वीडियो देखकर घरों में सेंधमारी के तरीके सीखे और लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देना शुरू किया। आरोप है कि वह पहचान छिपाने के लिए बुर्का पहनकर चोरी करती थी। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 70 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और एक iPhone 17 बरामद करने का दावा किया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
.
.
.
.
#HyderabadNews #CrimeNews #TheftCase #PoliceAction #ViralNews #NHPBharat