उत्तर प्रदेश के रामपुर में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की जेल से रिहाई की खुशी कुछ ही पलों में समर्थकों के लिए मायूसी में बदल गई। शनिवार, 31 अक्टूबर को करीब 11 महीने बाद रामपुर जिला जेल से बाहर आते ही प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने आजम खान को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया।
इलाहाबाद हाईकोर्ट से दो पैन कार्ड मामले में जमानत मिलने के बाद आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की रिहाई का रास्ता साफ हुआ था। लेकिन जेल के बाहर पहले से मौजूद ईडी की टीम ने आजम खान को अपने साथ ले लिया, जबकि अब्दुल्ला आजम जेल से रिहा होकर घर चले गए।
गिरफ्तारी के दौरान जेल के बाहर जमकर हंगामा हुआ। आजम खान के समर्थकों ने ईडी की कार्रवाई का विरोध करते हुए नारेबाजी की और अधिकारियों की गाड़ी के सामने खड़े हो गए। पुलिस को हस्तक्षेप कर गाड़ी के लिए रास्ता बनाना पड़ा।
इस दौरान आजम खान ने समर्थकों का अभिवादन किया और आसमान की ओर हाथ उठाकर इशारा किया। उनके इस अंदाज की भी चर्चा हो रही है।
ईडी की कार्रवाई मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के निर्माण में कथित वित्तीय अनियमितताओं और सरकारी धन के दुरुपयोग से जुड़े मामले में की गई है। इन आरोपों की जांच जारी है।
आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी से उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
.
.
.
.
#AzamKhan #RampurNews #EDArrest #AbdullahAzam #SamajwadiParty #AkhileshYadav #UPPolitics #BreakingNews #NHPBharat