धनौरा: मंडी धनौरा में मेडिकल एक्ट के तहत क्लीनिक संचालक पर दर्ज हुआ मुकदमा
मंडी धनौरा स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से पैथोलाजी लैब व क्लीनिक संचालन के मामले में दो लोगों के विरुद्ध मेडिकल एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर में छापामार कार्रवाई कर मुहल्ला कटरा में अवैध रूप से चल रही गुप्ता पैथोलॉजी लैब को सील कर दिया था। साथ ही गांव शेरपुर में बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे इंतजार क्लीनिक को भी सील कर दिया गया।