धनौरा: गजरौला के मोहल्ला सुल्तान नगर में घरेलू विवाद के चलते पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या की, पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार
गजरौला थाना क्षेत्र के मौहल्ला सुल्तान नगर में बीती तीन मार्च को एक 27 वर्षीय विवाहिता कविता का शव उसके ही घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला था। जबकि पति अमित कुमार ने बताया था कि वह अपनी बेटी पूर्वी के चप्पल लेने बाजार गया था। लौटा तो पत्नी फांसी के फंदे पर लटकी थी। जहां पुलिस ने शव का पीएम कराया तो पीएम रिपोर्ट में दुपट्टे से गला घोंटे जाने की बात सामने आई