धनौरा: गजरौला हाईवे पर KFC के सामने तेज रफ्तार बाइक सवार युवक की बाइक डिवाइडर से टकराई, बच्ची नाले में गिरकर हुई मौत
गजरौला में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 11 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव महेशरा निवासी 18 वर्षीय जफरुद्दीन अपनी बहन बानो और भांजी अलसिफा के साथ गजरौला से खरीदारी कर लौट रहा था। नेशनल हाईवे पर KFC के सामने उसकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें बच्ची नाले में गिर गई और उसकी मौत हो गई।