धनौरा: दहेज में बाइक और ₹10 लाख की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, मंडी धनौरा थाने में मुकदमा दर्ज
मंडी धनौरा नगर के मुहल्ला सुभाष नगर में जसपाल सिंह का परिवार रहता है। पांच वर्ष पूर्व जसपाल सिंह ने अपनी पुत्री सुरभि का विवाह बिजनौर जनपद के थाना चांदपुर के गांव भमरौला निवासी नीटू के साथ किया था। विवाह के समय पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार चार लाख रुपये शादी में खर्च किए थे। मगर, सुरभि के ससुराल वाले कभी संतुष्ट नजर नहीं आए।