राजनांदगांव: राजनांदगांव में गणेशोत्सव के लिए सख्त निर्देश, समय-सीमा और स्वच्छता पर खास ध्यान
राजनांदगांव में गणेशोत्सव को लेकर जिला प्रशासन ने यातायात, स्वच्छता, सुरक्षा और डीजे की समय-सीमा जैसे नियम कड़े कर दिए हैं। पंडाल प्लास्टिक मुक्त रहेंगे और नगर निगम सफाई विभाग की टीम तैनात करेगा। त्योहार के बाद स्वच्छता में टॉप पंडालों को सम्मान भी मिलेगा। पुलिस सोशल मीडिया पर निगरानी रखेगी।