नवा रायपुर बनेगा कौशल विकास का नया केंद्र...
छत्तीसगढ़ के युवाओं को आधुनिक और रोजगारपरक प्रशिक्षण से जोड़ने की दिशा में सुशासन सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। नवा रायपुर के ग्राम तेंदुवा में National Skill Training Institute (NSTI) की स्थापना की जाएगी।
इसके लिए 10 एकड़ भूमि निःशुल्क आवंटित की जाएगी और लगभग ₹200 करोड़ की लागत से संस्थान का निर्माण होगा। जहां प्रतिवर्ष 4,000 युवाओं को प्रशिक्षण मिलेगा।
4 views | Rajnandgaon, Chhattisgarh | Sep 10, 2026