गर्रा नदी के पुल की सड़क बदहाल, चार महीने में ही जगह-जगह टूटने लगी
हरदोई। फदनापुर और जम्हौरा के बीच गर्रा नदी पर बने पुल को अभी करीब चार महीने ही हुए हैं, लेकिन पुल से जुड़ी सड़क की हालत अभी से खराब होने लगी है। बाढ़ के पानी के चलते सड़क कई स्थानों पर टूटने लगी है, जिससे इस मार्ग से आवागमन करने वाले हजारों लोगों को आने वाले दिनों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क की गुणवत्ता और निर्माण कार्य की जांच नहीं कराई गई तो आने वाले समय में समस्या और गंभीर हो सकती है। सड़क के टूटने से वाहन चालकों के लिए भी दुर्घटना का खतरा बढ़ सकता है।
लोगों ने संबंधित विभाग से मौके का निरीक्षण कर सड़क की गुणवत्ता की जांच कराने और क्षतिग्रस्त हिस्सों की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।
जनता के पैसों से कराए जाने वाले विकास कार्य टिकाऊ और गुणवत्तापूर्ण हों, यह सुनिश्चित करना संबंधित विभाग की जिम्मेदारी है।