बड़ौत: गृह मंत्रालय में कार्यरत शबगा निवासी युवक से अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेलिंग, ₹65,000 वसूले
Baraut, Bagpat | Mar 10, 2025 दिल्ली गृह मंत्रालय में DEO पद पर कार्यरत एक युवक को अज्ञात व्यक्ति ने अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेल किया है। छपरौली थाना क्षेत्र के शबगा गांव निवासी विशाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसे व्हाट्सएप पर अनजान नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने अश्लील वीडियो दिखाया और उसमें मौजूद युवती के साथ विशाल का फोटो एडिट कर पैसे की डिमांड की गई।