बड़ौत: बडौत कोतवाली क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते पिता ने बेटी और उसके प्रेमी की गला घोंटकर की हत्या, हिरासत में है आरोपी
Baraut, Bagpat | Mar 9, 2025 बडौत कोतवाली क्षेत्र के गांव में रविवार की सुबह प्रेम प्रसंग के चलते पिता द्वारा बेटी तथा उसके प्रेमी की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। ऑनर किलिंग की घटना से जनपद में कोहराम मच गया। प्रेम प्रसंग के चलते पिता ने बेटी तथा उसके प्रेमी की निर्मम हत्या कर दी। बडौत कोतवाली क्षेत्र के गांव में युवती का प्रेम प्रसंग गांव के युवक से चल रहा था। जिसका परिजन विरोध करते थे।