बड़ौत: बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर 2 सड़क हादसों में 4 युवक गंभीर रूप से हुए घायल, हायर सेंटर किया गया रेफर
Baraut, Bagpat | Mar 9, 2025 बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर दाहा में बाइक से बामनौली आ रहे 2 युवक मोनू व अक्षय की बाइक में सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी और कार चालक फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बिनौली CHC पर उपचार के लिए भेजा। जहां से उन्हें मेरठ रेफर किया गया। इसके अलावा कान्हड़ के पास पुसार निवासी दीपक व छोटे की बाइक में सामने से कार ने टक्कर मारकर घायल कर दिया।