बड़ौत: बागपत में ATM से गायब हुए 5.26 करोड़, CCTV फुटेज चेक करने के बाद 2 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Baraut, Bagpat | Mar 10, 2025 एटीएम में कैश डालने वाली सीएमएस कंपनी के दो कर्मचारियों ने बैंक से कैश लेकर एटीएम में जमा नहीं कराया और एटीएम में जो कैश मिला, उसे भी निकाल लिया। इस तरह दोनों कर्मचारियों ने 5.26 करोड़ रुपये गायब कर दिए। घोटाला पकड़ में आने के बाद आडिट टीम ने वीडियोग्राफी कराते हुए क्षेत्र के 24 एटीएम खोलकर जांच-पड़ताल की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।