बड़ौत: बिजरौल गांव में बेटी की गला दबाकर हत्या करने के मामले में आरोपी मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
Baraut, Bagpat | Mar 10, 2025 बड़ौत क्षेत्र के बिजरौल गांव में कलयुगी मां ने बेटी को मौत के घाट उतार दिया था। थाना पुलिस ने रविवार देर शाम करीब 8 बजे बताया कि शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे PRV4623 को सूचना मिली कि बिजरौल में एक लड़की की हत्या कर दी गई है। सूचना पर SI रामकुमार व महिला SI गायत्री राजपूत मौके पर पहुंचे, तो जांच करने पर पता चला कि महिला ने अपनी पुत्री की गला दबाकर हत्या कर दी।