बड़गांव: उदयपुर में भीषण गर्मी को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, स्कूलों का समय बदला और नियंत्रण कक्ष स्थापित किया
उदयपुर में लू, बिजली व पानी की समस्या से राहत के लिए जिला प्रशासन ने जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। एडीएम दीपेन्द्र सिंह राठौड़ प्रभारी व बलवीर सिंह राठौड़ सहप्रभारी नियुक्त। संपर्क नंबर: 0294-2414620, टोल फ्री 1077। गर्मी को देखते हुए 1 मई से सभी सरकारी व निजी स्कूलों का समय प्रातः 7:30 से 11:30 तक किया गया है।