दादाबाड़ी में देर रात चाकूबाजी, 4 लोग घायल
कोटा के दादाबाड़ी थाना क्षेत्र की उड़िया बस्ती में देर रात आपसी रंजिश को लेकर चाकूबाजी की घटना सामने आई।
विवाद के दौरान देवर-भाभी, भाई और बीच-बचाव करने आए एक युवक पर चाकू से हमला किए जाने की जानकारी है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घायलों को तत्काल न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
सूचना मिलते ही दादाबाड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
घटना के कारणों और हमलावर की पहचान को लेकर पुलिस जांच जारी है।
#Kota #KotaNews #Dadabari #BreakingNews #RajasthanNews CrimeNews KotaCity NewsUpdate
Baran, Baran | Sep 13, 2026