निज़ामाबाद: दो दिनों से बारिश और हवा ने जनजीवन को अस्त व्यस्त किया, बाजारों में पसरा सन्नाटा
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद तहसील क्षेत्र में पिछले दो दिनों से लगातार हल्की बारिश और हवा चलने के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है बारिश के चलते सड़कों और बाजारों में कीचड़ फैल जाने से लोगों को पैदल आवागमन में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है सबसे अधिक दिक्कत महिलाओं और बच्चों को हो रही है सरायमीर, तहबरपुर, फरिहा, सेंटरवा बाजार, दुर्वासा धाम आदि हैं।