कुशलगढ़: कुशलगढ़ में लोकतंत्र का उत्सव: 20 केंद्रों पर मतदान शुरू, कलेक्टर ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा
नगर पालिका चुनाव के तहत कुशलगढ़ में सुबह 7 बजे 20 मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू हुआ, जो शाम 6 बजे तक चलेगा। जिला कलेक्टर डॉक्टर इंद्रजीत सिंह ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदान व्यवस्था, सुरक्षा और मतदाताओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने प्राथमिक उपचार की व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। कलेक्टर ने मतदाताओं से निर्भीक होकर बिना किसी भय