Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh

रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र में महिला की हत्या और दूसरी महिला से मारपीट के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी देवेन्द्र कुमार साहू महिलाओं का पीछा करता था। पुलिस जांच के अनुसार, 21 जुलाई को आरोपी ने एक महिला के साथ दुष्कर्म किया और इसके बाद उसकी हत्या कर फरार हो गया। वहीं 5 अगस्त को एक अन्य महिला से मारपीट की, लेकिन शोर मचाने पर भाग निकला। 8 से ज्यादा पुलिस टीमों और सैकड़ों CCTV फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से मृतिका का मोबाइल, घटना में इस्तेमाल साइकिल और कपड़े बरामद किए गए हैं। #RaipurNews #RaipurPolice #ChhattisgarhNews #CrimeNews #Mujgahan CrimeNewsIndia PoliceAction BreakingNews RaipurCrime ChhattisgarhCrime News22Media

Dantewada, Dantewada | Aug 18, 2026

MORE NEWS

बंजारी गौधाम में गौसेवकों की आवश्यकता है। 🐄🙏 गौसेवा के इच्छुक लोगों के लिए रहने-खाने, राशन और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था का दावा किया गया है। अगर आप भी गौसेवा से जुड़ना चाहते हैं, तो बंजारी गौधाम से संपर्क करें।
#गौसेवा #बंजारीगौधाम #गौसेवक #गाय #छत्तीसगढ़ Raipur GauSeva ChhattisgarhNews News22Bharat

बंजारी गौधाम में गौसेवकों की आवश्यकता है। 🐄🙏 गौसेवा के इच्छुक लोगों के लिए रहने-खाने, राशन और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था का दावा किया गया है। अगर आप भी गौसेवा से जुड़ना चाहते हैं, तो बंजारी गौधाम से संपर्क करें। #गौसेवा #बंजारीगौधाम #गौसेवक #गाय #छत्तीसगढ़ Raipur GauSeva ChhattisgarhNews News22Bharat

Dantewada, Dantewada | Aug 18, 2026

रायपुर में रैली, जुलूस या बड़े सार्वजनिक कार्यक्रम के लिए अब कम से कम 7 दिन पहले आवेदन करना होगा। साथ ही राजस्व, पुलिस, अग्निशमन/होमगार्ड और विद्युत विभाग से NOC लेना जरूरी होगा। आयोजक ये नियम जरूर जान लें।
#Raipur #RaipurNews #ChhattisgarhNews #Rally #Juloos PublicEvent News22Bharat Chhattisgarh RaipurUpdate

रायपुर में रैली, जुलूस या बड़े सार्वजनिक कार्यक्रम के लिए अब कम से कम 7 दिन पहले आवेदन करना होगा। साथ ही राजस्व, पुलिस, अग्निशमन/होमगार्ड और विद्युत विभाग से NOC लेना जरूरी होगा। आयोजक ये नियम जरूर जान लें। #Raipur #RaipurNews #ChhattisgarhNews #Rally #Juloos PublicEvent News22Bharat Chhattisgarh RaipurUpdate

Dantewada, Dantewada | Aug 18, 2026

रायपुर के देवेंद्र नगर स्थित Axis Bank शाखा में करीब ₹14.97 लाख की कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शिकायत के मुताबिक, ग्राहक की जानकारी और सहमति के बिना खाते का मोबाइल नंबर बदलने का आरोप है।

इसके बाद मोबाइल बैंकिंग के जरिए करीब ₹14.40 लाख की FD समय से पहले तोड़ी गई और रकम खाते में आते ही ₹14.97 लाख से ज्यादा दूसरे खाते में ट्रांसफर कर दी गई। बाद में रकम अलग-अलग लेन-देन के जरिए निकाली गई।

ग्राहक को कथित धोखाधड़ी की जानकारी 7 अगस्त को हुई। अब पुलिस फर्जी फॉर्म, मोबाइल नंबर बदलने और रकम ट्रांसफर करने की पूरी कड़ी की जांच कर रही है।

#RaipurNews #AxisBank #BankFraud #BankingFraud #CyberCrime RaipurCrime ChhattisgarhNews CrimeNews BreakingNews Raipur CGNews FraudNews News22Media

रायपुर के देवेंद्र नगर स्थित Axis Bank शाखा में करीब ₹14.97 लाख की कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शिकायत के मुताबिक, ग्राहक की जानकारी और सहमति के बिना खाते का मोबाइल नंबर बदलने का आरोप है। इसके बाद मोबाइल बैंकिंग के जरिए करीब ₹14.40 लाख की FD समय से पहले तोड़ी गई और रकम खाते में आते ही ₹14.97 लाख से ज्यादा दूसरे खाते में ट्रांसफर कर दी गई। बाद में रकम अलग-अलग लेन-देन के जरिए निकाली गई। ग्राहक को कथित धोखाधड़ी की जानकारी 7 अगस्त को हुई। अब पुलिस फर्जी फॉर्म, मोबाइल नंबर बदलने और रकम ट्रांसफर करने की पूरी कड़ी की जांच कर रही है। #RaipurNews #AxisBank #BankFraud #BankingFraud #CyberCrime RaipurCrime ChhattisgarhNews CrimeNews BreakingNews Raipur CGNews FraudNews News22Media

Dantewada, Dantewada | Aug 18, 2026

रायपुर में फरार वारंटियों के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। पश्चिम क्षेत्र के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एकदिवसीय अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 81 वारंटों की तामील की।

इनमें 25 स्थाई वारंट और 56 गिरफ्तारी वारंट शामिल हैं। पुलिस टीमों ने वारंटियों के संभावित ठिकानों पर दबिश देकर लंबे समय से फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

आजाद चौक, सरस्वती नगर, कबीर नगर, पुरानी बस्ती, डीडी नगर, आमानाका, न्यू राजेंद्र नगर और टिकरापारा थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की गई।

पुलिस के मुताबिक, लंबित वारंटों की तामील और फरार वारंटियों की गिरफ्तारी का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

#RaipurNews #RaipurPolice #ChhattisgarhNews #PoliceAction #Warrant Arrest CrimeNews BreakingNews Raipur CGNews PoliceNews News22Media

रायपुर में फरार वारंटियों के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। पश्चिम क्षेत्र के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एकदिवसीय अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 81 वारंटों की तामील की। इनमें 25 स्थाई वारंट और 56 गिरफ्तारी वारंट शामिल हैं। पुलिस टीमों ने वारंटियों के संभावित ठिकानों पर दबिश देकर लंबे समय से फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया। आजाद चौक, सरस्वती नगर, कबीर नगर, पुरानी बस्ती, डीडी नगर, आमानाका, न्यू राजेंद्र नगर और टिकरापारा थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की गई। पुलिस के मुताबिक, लंबित वारंटों की तामील और फरार वारंटियों की गिरफ्तारी का अभियान आगे भी जारी रहेगा। #RaipurNews #RaipurPolice #ChhattisgarhNews #PoliceAction #Warrant Arrest CrimeNews BreakingNews Raipur CGNews PoliceNews News22Media

Dantewada, Dantewada | Aug 18, 2026