नागौर: विश्व पर्यावरण दिवस पर नागौर जिला मुख्यालय पर रन फॉर एनवायरनमेंट का हुआ आयोजन, कई प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत
Nagaur, Nagaur | Jun 5, 2024 विश्व पर्यावरण दिवस पर राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल नागौर द्वारा बुधवार को जिला मुख्यालय पर ’रन फॉर एनवायरनमेंट’ का आयोजन किया गया। जिला कलक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने हरी झंडी दिखाकर प्रतिभागियों को रवाना किया। इस अवसर पर कलक्ट्रेट परिसर से राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल के क्षेत्रीय कार्यालय तक दौड़ का आयोजन कर कई प्रतिभागियो को पुरस्कृत किया।