नागौर: न्यायालय अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नागौर ने पत्नी व बच्चों के पक्ष में भरण पोषण के दिए आदेश
Nagaur, Nagaur | Jun 5, 2024 नागौर मे न्यायालय अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने प्रार्थिया सोहनी वगैरह के अंतरिम भरण पोषण के आवेदन को मंजूर करते हुए अप्रार्थी हड़मानराम को अपनी पत्नी व बच्ची को प्रतिमाह 5000 रूपए अदा करने के आदेश दिए हैं। न्यायालय ने प्रार्थना पत्र पेश करने की तारीख से वर्तमान तक के बकाया 50 हजार रूपए भी देने के आदेश दिए हैं। सोहनी की शादी 27 वर्ष पूर्व हुई थी।