नागौर: नागौर कृषि उपज मंडी में जीरे के भावों में एक ही दिन में एक हजार रूपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखने को मिल
Nagaur, Nagaur | Jun 5, 2024 नागौर कृषि उपज मंडी में लगातार जिंसों के भाव में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। वहीं मंगलवार को भी जिंसों के भाव में उतार चढ़ाव रहा। मंगलवार को जीरे के भाव में एक ही दिन में ₹1000 प्रति क्विंटल की गिरावट देखने को मिली। इसके बाद जीरे के भाव 28000 रुपए प्रति क्विंटल रहे । वहीं मूंग के भाव 8200 रूपए प्रति क्विंटल रहे।