नागौर: नागौर शहर में एक व्यक्ति ने अपने पिता व भाई के खिलाफ धोखाधड़ी करने का मामला कराया दर्ज, जांच शुरू
Nagaur, Nagaur | Jun 5, 2024 नागौर कोतवाली थाने मे इस्तगासे के जरिए एक मामला दर्ज हुआ है जिसमें पीड़ित ने अपने पिता व भाई के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कमलेश भार्गव ने रिपोर्ट देकर बताया कि उसके पिता धनसुख ने झूठी जानकारी के साथ षडयंत्र रचकर वर्षों पहले नगर पालिका से जमीन व पट्टा हासिल कर लिया। घर में मकान सहित अन्य जानकारी भी गलत दी।