नागौर: जिला कलेक्टर ने खनिज विभाग कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Nagaur, Nagaur | Jun 5, 2024 नागौर जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बुधवार को खनिज विभाग कार्यालय का औचक निरीक्षण करते हुए वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया । साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान जिला कलेक्टर ने जिले में हो रही अवैध खनन पर कार्यवाही,आय लक्ष्य तथा एमनेस्टी स्कीम की उपलब्धियो के बारे में जानकारी ली।