दादरी: सेक्टर-58 क्षेत्र में स्थित निजी कोचिंग सेंटर में दो गुटों के बीच हुई जमकर मारपीट, घटना की जांच में जुटी पुलिस
नोएडा के सेक्टर 58 क्षेत्र में स्थित निजी कोचिंग सेंटर में उस वक्त हंगामा देखने को मिला जब आपसी विवाद में 2 गुटों के बीच जमकर मारपीट होने लगी। इस दौरान युवतियां भी एक दूसरे के साथ मारपीट करती हुई नजर आयीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा- बुझा कर शांत कराया है। थाना प्रभारी ने बताया है कि पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है।