दादरी: सेक्टर-मियू-2 में दबंग कार चालक ने सुरक्षा कर्मी पर कार चढ़ाने का किया प्रयास, घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद
ग्रेटर नोएडा में स्थित सेक्टर मियू-2 में उस वक्त हंगामा देखने को मिला जब एक तेज रफ्तार दबंग कार चालक ने सेक्टर के गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मी पर कार चढ़ाने का प्रयास किया। वहीं सारी घटना सेक्टर के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित की लिखित शिकायत पर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया है कि जल्द ही आरोपी युवक किया जाएगा।