दादरी: सेक्टर-66 के समीप अचानक बिजली के खंभे में करंट आने से मचा हड़कंप, चपेट में आकर एक गाय की मौके पर हुई दर्दनाक मौत
नोएडा के सेक्टर-66 के समीप उस वक्त गंभीर हादसा देखने को मिला जब अचानक सड़क किनारे लगे हुए बिजली के खंभे में करंट आ गया। वहीं बिजली के खंभे की चपेट में आकर एक गाय की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर एकत्र हुए स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नाराजगी जाहिर की है। विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है।