दादरी: पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले तीन साइबर ठगों को अट्टा मार्केट से किया गिरफ्तार, मौके से तीन मोबाइल हुए बरामद
नोएडा के सेक्टर-20 थाना पुलिस ने रविवार को ऑनलाइन ठगी करने वाले तीन शातिर साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से घटना में प्रयुक्त तीन मोबाइल भी बरामद कर लिए हैं। अभियुक्तों की पहचान मूल रूप से प्रशांत, सिद्धार्थ व रोहित के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया है कि अभियुक्तों को आज न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजा जा रहा है।