दादरी: मुर्शदपुर गांव में अवैध हथियारों का प्रदर्शन करते हुए युवक की तस्वीरें आयीं सामने, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
ग्रेटर नोएडा के मुर्शदपुर गांव में अवैध हथियारों का प्रदर्शन करते हुए युवक की तस्वीरें सामने आई हैं। वहीं अवैध हथियारों का प्रदर्शन करते हुए युवक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। तस्वीरों को संज्ञान में लेकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया है कि जल्द ही आरोपी युवक को गिरफ्तार किया जाएगा।