दादरी: ला रेजिडेंशिया सोसायटी में अचानक मोबाइल की बैटरी फटने से मचा हड़कंप, 15 वर्षीय किशोर हुआ गंभीर रूप से घायल
ग्रेटर नोएडा में स्थित ला रेजिडेंशिया सोसायटी में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब अचानक घर के डस्टबिन में पड़ी हुई मोबाइल की बैटरी में ब्लास्ट हो गया। वहीं पास में खड़ा हुआ एक 15 वर्षीय नाबालिग किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने बताया है कि वह कल ही बाजार से मोबाइल की बैटरी खरीद के लाया था तथा पुरानी बैटरी को घर के डस्टबिन में फेंक दिया था।