आबू रोड: आबूरोड के सियावा नदी के निकट पेड़ पर युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, ग्रामीणों की सूचना पर रीको पुलिस मौके पर पहुंची
आबूरोड क्षेत्र से आत्महत्या का एक मामला सामने आया है। रीको थाना क्षेत्र में स्थित सियावा नदी के निकट एक व्यक्ति का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलने के बाद रीको थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया