सोरांव: फाफामऊ थाना क्षेत्र में विभिन्न मांगों को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ी युवती, पुलिस समझाने में जुटी
फाफामऊ थाना क्षेत्र में स्थित पानी टंकी पर शनिवार दोपहर 2 बजे एक युवती अचानक पानी की टंकी पर चढ़ गई। चिल्लाते हुए वह जान देने की धमकी देने लगी। इस पर वहां लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची फाफामऊ पुलिस महिला को समझाने बुझाने में जुटी रही।हालांकि वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुई। 4 घंटे से ज्यादा हो चुका है। लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं है।