पिपरई: पिपरई के तकिया मोहल्ला स्थित एक मकान में हुई चोरी, पुलिस ने 3 संदिग्धों के खिलाफ दर्ज किया मामला
पिपरई के तकिया मोहल्ला निवासी 50 वर्षीय प्रमोद जैन पुत्र सुगनचंद ने पिपरई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका पूरा परिवार गुना रहने लगा है । पिपरई वाले मकान में ताला लगा था और मकान में से सामान चोरी था,और मुझे शक है कि यह सामान संतोष ओझा, राकेश कुशवाह,प्रदुमन यादव ने चोरी किया है। पिपरई पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।