पिपरई: ग्राम अचलगढ़ के शासकीय मिडिल स्कूल में प्रधान अध्यापक के पदोन्नति स्थानांतरण पर दी गई भावभीनी विदाई
शासकीय मिडिल स्कूल अचलगढ़ में पदस्थ प्रधान अध्यापक राजेंद्र कुमार जैन की पदोन्नति प्रधान अध्यापक से व्याख्याता के पद पर मुंगावली कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में होने पर सोमवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया विदाई समारोह की अध्यक्षता जनपद पंचायत मुंगावली अध्यक्ष प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह जैन ने की।